CRICKET

143* रन ठोक जायसवाल ने रचा इतिहास, तोड़ा 91 साल का मिथक, ध्वस्त किया सहवाग व गावस्कर का रिकॉर्ड

India tour of West Indies, 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच डॉमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट (WI vs IND) के दूसरे दिन रोहित-जायसवाल के शतकों की मदद से टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गयी है। पहले दिन विंडीज के 150 के जवाब में भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स के समय तक 113 ओवर में 312/2 रन बना लिए हैं| टीम इंडिया के पास अब पहली पारी के आधार पर 162 रनों की बढत हो गई है।

यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा

टीम इंडिया के लिए रोहित और जायसवाल ने शतकीय प्रहार किये| सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने 215 गेंदों में 11 चौके ठोक शतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल भारत से बाहर टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं वह टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और पृथ्वी शॉ ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ राजकोट में ओपनिंग करते हुए डेब्यू टेस्ट में शतक जमाया था।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा 7 शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं विदेशी जमीन पर सभी फॉर्मेट में बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है। रोहित का ये विदेशी सरजमी पर 16वां शतक है। हिटमैन रोहित ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में ऋषभ पंत को पीछे छोडकर सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये।

डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले भारतीय ओपनर 

187 रन– शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2013
134 रन– पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018
100* रन– यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, डोमिनिका, 2023

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 

209* रन– रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल, डोमिनिका, 2023
201 रन– वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर, मुंबई
159 रन– वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर, ग्रोस
153 रन– सुनील गावस्कर और चेतन चौहान, मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *