BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

मियां भाई सिराज ने 4 विकेट लेकर रचा इतिहास, टूटा जहीर-शमी व बुमराह का रिकॉर्ड, बने नंबर 1 गेंदबाज

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन पांच विकेट पर 84 रन बना लिए थे. आज मुकाबले का तीसरा दिन टीम इंडिया के लिए शानदार रहा. हालांकि इंग्लैंड की टीम ने भी वापसी करते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया.

टीम की तरफ से बेयरस्टो ने शानदार शतकीय पारी खेली. तीसरे दिन की शुरुआत में शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 81 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 25 रन बनाकर आउट हुए.

शार्दुल ने दिलाई दिन की पहली सफलता

भारत को पहली सफलता स्टोक्स के रूप में शार्दुल ने दिलाई. जॉनी बेयरस्टो और सैम बिलिंग्ल मिलकर तेजी से इंग्लैड का स्कोर 200 के करीब लेकर गये. बेयरस्टो ने बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. बारिश आने से पहले भारत ने आखिरी 10 ओवर में 61 रन खर्चे किये.

Image

जॉनी बेयरस्टो ने ठोका शतक

इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 119 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। यह भारत के खिलाफ टेस्ट में उनका पहला शतक है. वहीं, टेस्ट में लगातार तीसरा शतक है. इससे पहले बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट में 136 और 162 रन की पारी खेली थी.

सिराज-शमी ने बांधा इंग्लैंड का पुलिंदा

55वें ओवर में 241 के स्कोर पर इंग्लैंड को सातवां झटका लगा. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बेयरस्टो को विराट कोहली के हाथों कैच कराया. बेयरस्टो 106 रन बनाकर आउट हुए. वहीं मोहम्मद सिराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया.

Imageइंग्लैंड का दसवा विकेट लेकर सिराज ने पारी का अंत किया. इंग्लैंड की पूरी टीम 284 रन पर सिमट गयी. शमी ने इंग्लैंड के विरुद्ध सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान (43 विकेट) को पीछे छोड़ा.

सिराज SENA देशों के विरुद्ध सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं. इस मामले में सिराज ने शमी और बुमराह (3-3 बार) ओ पीछे छोड़ा.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f