BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

टी 20 में टीम ने ठोके 427 रन, 364 रन से जीता मैच, दो बल्लेबाजों ने जड़े शतक, कमजोर टीम ने रच डाला इतिहास

Chile Women tour of Argentina, 2023: अनिश्चिताओं से भरे खेल क्रिकेट में अर्जेंटीना की महिला क्रिकेट टीम ने टी 20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड अर्जेंटीना की महिला क्रिकेट टीम ने ने चिली टीम के खिलाफ कायम किया। अर्जेंटीना का यह रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

सेंट अल्बान्स (St Albans Club, Corimayo, Buenos Aires) में खेले गये पहले टी20 मैच में अर्जेंटीना की महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को चिली पर शानदार जीत हासिल की। मुकाबले (Argentina Women vs Chile Women, 1st T20I) में अर्जेंटीना ने केवल 20 ओवरों में एक विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 427 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया।

Argentina Women vs Chile Women, 1st T20I

मैच (Argentina Women vs Chile Women, 1st T20I) में अर्जेंटीना टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों लूसिया टेलर (169) और अल्बर्टिना गैलन (145) रन बनाकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 350 रनों की साझेदारी की। जवाब में लक्ष्य का बचाव करते हुए अर्जेंटीना ने चिली को सिर्फ 63 रनों पर समेट दिया| इसके साथ ही अर्जेंटीना ने पहले टी 20 मैच में रिकॉर्ड 364 रनों से जीत हासिल की। अर्जेंटीना के द्वारा बनाया गया स्कोर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

मैच (Argentina Women vs Chile Women, 1st T20I) में सर्वोच्च टीम स्कोर के अलावा एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया। मैच (Argentina Women vs Chile Women, 1st T20I के दौरान चिली की फ्लोरेंसिया मार्टिनेज ने सिर्फ एक ओवर में 52 रन खर्च कर दिए। इस दौरान Florencia Martinez ने ओवर में रिकॉर्ड 17 नो-बॉल भी डाली। गौरतलब है कि यह किसी भी गेंदबाज द्वारा एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड है| एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड फ्लोरेंसिया मार्टिनेज (Florencia Martinez) के नाम हो चुका है।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f