पाक क्रिकेट जगत के साथ साथ पुरे क्रिकेट जगत को झटका लगा है. दरअसल पाकिस्तान के धाकड़ क्रिकेटर शहजाद आजम राणा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. कार्डिक अरेस्ट की वजह से 36 साल की उम्र में शहजाद का निधन हो गया है.
पाक क्रिकेटर शहजाद आजम राणा के निधन की खबर से पाकिस्तान क्रिकेट में शोक की लहर है. फैंस ट्विटर पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. पाक क्रिकेटर शहजाद आजम राणा ने करियर में कुल 496 विकेट हासिल किए. हालांकि इसके बावजूद शहजाद को कभी पाकिस्तानी की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला.
पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद की ओर से काफी क्रिकेट खेला. हालांकि 2018 के बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला था. चार साल से शाहजाद ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी. शहजाद आजम राणा आखिरी बार 2020 में पाकिस्तान दौरे पर आए मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के एक मैच के दौरान उतरे थे.
नॉर्दन (पाकिस्तान) बनाम मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए उस मैच में शहजाद आजम राणा 4 ओवर के कोटे में 30 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया था. पाक क्रिकेटर शहजाद आजम राणा ने 95 प्रथम श्रेणी, 58 लिस्ट ए और 29 टी20 खेले हैं.
https://twitter.com/ArfaSays_/status/1575712765519331328
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शहजाद के नाम 388, लिस्ट ए में 81 और टी20 क्रिकेट में 27 विकेट दर्ज हैं. शहजाद एक बेहतरीन क्रिकेट करियर के बाद दुनिया से रुखसत हो गये.




