Home CRICKET एशिया कप में पाकिस्तान ने फेंकी सबसे तेज गेंदें, टीम इंडिया के...

एशिया कप में पाकिस्तान ने फेंकी सबसे तेज गेंदें, टीम इंडिया के गेंदबाज 140kmph के लिए भी तरसे, देखें टेबल

384
0

श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) के मैच के साथ ही एशिया कप 2022 (Asia Cup) का सुपर-4 राउंड के मुकाबले खत्म हो गये हैं. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 121 रनों पर ढेर हो गई. पहले खेलते हुए पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 30 रन बनाए.

Imageपाक की जानिब से आखिर में मोहम्मद नवाज ने 26 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के लिए वानिन्दु हसरंगा ने 21 रन देकर सबसे अधिक 3 विकेट लिए. टारगेट चेज करते हुए 29 रन पर 3 विकेट की खराब शुरुआत के बावजूद श्रीलंका 122 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहा.

Imageश्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पाथुम निशांका ने 48 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हसनैन और हैरिस रौफ ने 2-2 विकेट लिए. मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी के लिए वानिन्दु हसरंगा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Imageएशिया कप 2022 (Asia Cup) में पाक गेंदबाजों ने अन्य टीमों के गेंदबाजों के मुकाबले ज्यादा स्पीड से गेंदबाजी की. एशिया कप 2022 (Asia Cup) में पाक गेंदबाजों ने 177 गेंदे 140 kmph की स्पीड से अधिक की फेंकी. वहीँ टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 31 गेंदें 140 kmph की स्पीड से अधिक की फेंकी.

Imageश्रीलंका के गेंदबाज लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 35 गेंदें 140 kmph की स्पीड से अधिक की फेंकी. इस मामले में फिर बांग्लादेश के नंबर आता है. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने 29 गेंदें 140 kmph की स्पीड से अधिक की फेंकी. 18 गेंदों के साथ अफगानिस्तान लिस्ट में आखिरी पायदान पर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here