CRICKET

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में टूटे 6 रिकॉर्ड, रूट-हेनरी ने रचा इतिहास, देखें किसने लगाया पहला चौका-छक्का व विकेट

ICC Cricket World Cup 2023: वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज आज हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार (पांच अक्तूबर) को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ICC Cricket World Cup 2023 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।

मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 282 रन का स्कोर खड़ा किया। England vs New Zealand, 1st Match में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 283 रन का लक्ष्य दिया है। मैच में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। रूट के के अलावा कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड की तरफ से 50 रन के आंकड़े को नहीं छू सका।

इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने दो छक्के जड़ते हुए 43 रन बनाए। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 33, हैरी ब्रूक ने 25 और लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रन का योगदान दिया। आखिर में आदिल रशीद ने नाबाद 15, डेविड मलान और सैम करन ने 14-14, मार्क वुड ने नाबाद 13, मोइन अली और क्रिस वोक्स ने 11-11 रन बनाए।

Imageन्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों को मैच (England vs New Zealand, 1st Match) में खुलकर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड के तेज और स्पिन आक्रमण ने इंग्लिश टीम को काफी परेशान किया। किवी टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं स्पिनर मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को दो-दो विकेट हाथ लगे। ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट निकाला।

१- जो रूट ने मुश्किल में टीम की कमान संभाली और टीम के लिए अर्धशतक जड़ दिया। रूट ने सिर्फ 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अर्धशतक पूरा करने के लिए रूट ने 2 चौके और एक छक्के भी लगाए हैं।

२- मैट हेनरी ने ICC Cricket World Cup 2023 का पहला विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया|

३- ICC Cricket World Cup 2023 का पहला चौका जॉनी बेयरस्टो और छक्का भी जॉनी बेयरस्टो ने लगाया|

४- मैट हेनरी ने ICC Cricket World Cup 2023 का पहला मेडन ओवर डाला|

५- ICC Cricket World Cup 2023 में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने डेब्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *