Home CRICKET वर्ल्डकप में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की टक्कर आज, यहां देखें लाइव प्रसारण, BAN-SL व...

वर्ल्डकप में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की टक्कर आज, यहां देखें लाइव प्रसारण, BAN-SL व SA-AFG की जंग भी आज

512
0

वर्ल्डकप के लिए सभी टीमें भारत पहुंच चुकी हैं. भारत में वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. हालांकि इससे पहले तैयारियों के लिए वार्मअप मैच खेले जाएंगे. वर्ल्डकप के वार्मअप मैचों का आगाज शुक्रवार को तीन मैचों के साथ होगा.

29 सितंबर दिन शुक्रवार को पाकिस्तान की टीम हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मैच खेलेगी. वहीं श्रीलंका की टीम गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश से टक्कर लेगी. आज ही अफ्रीका का मुकाबला अफगानिस्तान से तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी. अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्टार स्पोर्ट्स की प्रोफाइल तस्वीर के अनुसार, भारत-इंग्लैंड वार्म-अप मैच डिज्नी + हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. वहीं टीवी पर इन मैचों को का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जायेगा.

वर्ल्डकप के वार्मअप मैच 29-30 सितंबर और 2-3 अक्टूबर को खेले जाएंगे. आपको बता दें प्रत्येक टीम 2-2 वार्मअप मैच खेलेगी. भारतीय टीम अपना पहला वार्मअप मैच गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ 30 सितंबर को खेलने उतरेगी. वहीं टीम इंडिया का दूसरा वार्मअप मैच 3 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here