Home CRICKET नीता अंबानी ने खेला बड़ा दाव, 50 लाख के खिलाड़ी पर लुटाये...

नीता अंबानी ने खेला बड़ा दाव, 50 लाख के खिलाड़ी पर लुटाये 4.60 करोड़, बहस में आकर कर लिया नुकसान

184
0

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 (IPL Auction 2024) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये थे| मौजूदा धनराशि से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते थे। अब तक मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया कप्तान कमिंस को 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

आईपीएल नीलामी के पहले सेट में कुल तीन खिलाड़ी बिके। विंडीज बल्लेबाज पॉवेल को राजस्थान ने और ब्रूक को दिल्ली ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रेविस हेड को हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा। पहले सेट में पॉवेल सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। इस सेट में चार खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगी|

आईपीएल नीलामी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। स्टीव स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। दो करोड़ बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई। बाद में आरसीबी और हैदराबाद इस रेस में शामिल हुई।

नीता अंबानी ने दिलशान पर लुटाया खजाना

50 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी दिलशान मदुशंका को मुंबई इंडियंस ने 4.6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। दिलशान मदुशंका को मुंबई ने लखनऊ से अधिक बोली लगाकर अपनी टीम के साथ किया| आपको बता दें दिलशान मदुशंका का टी 20 में बतौर गेंदबाज स्ट्राइक रेट 9 से अधिक है|

RCB ने किया रिलीज, प्रीति जिंटा ने लुटाया पैसा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले हर्षल पटेल को खरीदने के लिए गुजरात और पंजाब और लखनऊ में होड़ लगी। लखनऊ ने आखिरी बोली 11.50 लगाई| अंत में पंजाब किंग्स ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। आपको बता दें पिछले साल RCB ने हर्षल को 10.75 करोड़ में टीम से जोड़ा था| हाल ही में RCB ने उन्हें रिलीज किया था|

मुंबई ने खेला दाव, चेन्नई-लखनऊ को मात देकर खरीदा धांसू गेंदबाज

दो करोड़ बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज गेराल्ड कोइत्जी को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई. लखनऊ के 4.80 करोड़ की बोली में थोडा इजाफा करते हुए मुंबई ने उगेराल्ड कोइत्जी पांच करोड़ रुपये खरीदा। गेराल्ड कोइत्जी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में बेहद ही खतरनाक रहा|

अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा। गौरतलब है कि कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था| हालांकि वर्ल्डकप में कमिंस का खुद का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा| ऐसे में उनपर इतनी रकम लुटाना हैदराबाद के लिए नुकसान का सौदा हो सकता है|

स्टार्क की चमकी किस्मत, कोलकाता ने लुटाया खजाना

दो करोड़ बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क पर शुरुआत में मुंबई और दिल्ली ने बोली लगाई. बाद में कोलकाता और गुजरात इस रेस में शामिल हुए। अंत में 24.75 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को खरीदकर अपनी टीम से जोड़ा। इसके साथ ही मिचेल स्टार्क पैट कमिंस को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here