Local

पैरा एशियन गेम्स में उत्तर प्रदेश के मेरठ की जैनब खातून ने जीता रजत पदक

चीन के हांगझोऊ में रविवार से शुरू हुए एशियन गेम्स में मेरठ के खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। मेरठ की बेटी जैनब खातून ने पैरा पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। मेरठ के नगला साहू गांव निवासी जैनब प्रदेश की पहली पैरा पावरलिफ्टर हैं।  जैनब 2022 में नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम भार उठा चुकी हैं। 2023 में विश्व चैंपियनशिप दुबई में उन्होंने 82 किलोग्राम भार उठाकर एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

मेरठ से चार खिलाड़ी इन खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं जिनमें तीन एथलीट और एक पावरलिफ्टर हैं। सभी खिलाड़ियों से उनके कोच ने पदक की उम्मीद लगाई है। 22 अक्तूबर से चीन के होंगझाऊ में पर एशियन गेम्स शुरू हुए। इन खेलों में भारत से 303 एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 191 पुरुष 112 महिलाएं शामिल हैं जो कुल 17 खेलों में प्रतिभाग करेंगे।

पिछली बार इन खेलों में भारत को 15 स्वर्ण पदक समेत कुल 72 पदक मिले थे। उत्तर प्रदेश से इन खेलों में 25 सदस्य का दल प्रतिभाग कर रहा है। इनमें मेरठ से चार पैरा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *