BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

शाहरूख खान से मिलने ‘मन्नत’ पहुंचे सऊदी अरब के मंत्री, सलमान,अक्षय और सैफ भी हुए प्रोग्राम में शामिल

बॉलीवुड के ‘पठान’ शाहरुख खान के ऑरा और चार्म का हर कोई कायल हो चुका है. एक्टर के मन्नत में हाल ही में कई दिग्गज हस्तियां एक साथ पहुंचीं और अपनी मौजूदगी से खास समा बांधा. सलमान खान, अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बीटाउन के बड़े सुपरस्टार के अलावा एक्टर के घर पर कुछ खास मेहमान भी पहुंचे, जिनके साथ बॉलीवुड स्टार्स की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

खास मेहमानों से मिले शाहरुख खान
दरअसल, सऊदी अरब रेड सी फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन Mohammed Al Turki और कई दूसरे मेहमानों का स्वागत शाहरुख खान ने जोरों शोरों से किया. Al Turki ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शाहरुख खान संग अपनी फोटो भी शेयर की है, जिसमें दोनों कैमरे को देखकर स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं.

सऊदी अरब के मिनिस्टर ऑफ कल्चर बदर बिन फरहान असलौद ने भी बॉलीवुड के सुपरस्टार्स संग अपनी मुलाकात के खास पलों को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. मंत्री ने शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सलमान खान के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में सभी लोग एक दूसरे के साथ खास टाइम एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. सऊदी अरब के मंत्रियों संग बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तरफ छाई हुई है.

     View this post on Instagram           

A post shared by Mohammed Al Turki (@moalturki)

वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो एक्टर हाल ही में स्पेन में अपनी फिल्म पठान की शूटिंग पूरी करके लौटे हैं. शाहरुख की मचअवेटेड फिल्म अगले साल जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में दिखेंगे.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f