BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

जेल की हवा खा चुकी हैं ये 10 फिल्मी सितारे, जानिए वजह

बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कई वजहों से सुर्खियों में बने रहते हैं. वे सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि और भी कई चीजों के लिए खबरों में रहते हैं. सितारों से जुड़ी कोई भी चीज सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगती. सितारे फिल्मों की तरह विवादों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. कई सितारों का नाम विवाद या घोटाले में भी आ चुका है. कई बार तो इन सितारों के जेल की हवा भी खानी पड़ी है आज हम ऐसे कुछ फिल्मी सितारों की बात कर रहे हैं जिन्हे जेल की हवा खानी पड़ी है.

सलमान खानः साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था. इसी मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था. जोधपुर कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई थी जिसके चलते उन्हें कुछ वक्त के लिए जेल में रहना पड़ा था. बाद में उन्हें कुछ ही घंटों में बेल मिल गई थी.

अक्षय कुमारः साल 2009 ‘लैक्मे फैशन वीक’ के दौरान अक्षय कुमार रैंप वॉक कर रहे थे. अचानक वे रैंप वॉक छोड़कर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के पास गए और जींस के बटन खोलने को कहा. ट्विंकल ने ऐसा ही किया. इस मामले को लेकर बहुता विवाद हुआ और दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया. जिसके चलते अक्षय को जेल जाना पड़ा था हालांकि उन्हें तुरंत बेल मिल गई थी.

संजय दत्तः संजय दत्त से जुड़ा विवाद तो सभी जानते हैं. साल 1993 में हुए मुंबई हमले में उन्हें अवैध हथियारों रखने का दोषी पाया गया था और पांच साल की सजा सुनाई गई थी. इस केस में संजय दत्त लंबे समय तक जेल में रहे थे. संजय दत्त की जिंदगी का ये हिस्सा फिल्म ‘संजू’ में भी देखने को मिला था.

जॉन अब्राहमः जॉन अब्राहम भी जेल जा चुके हैं. साल 2006 में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को 15 दिन जेल की सजा सुनाई गई थी. जॉन ने दो लोगों को अपनी बाइक से टक्कर मारी थी लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था. जॉन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप था. हालांकि उन्हें कुछ वक्त बाद ही जमानत मिल गई थी.

सैफ अली खानः सैफ अली खान अपने गुस्से के कारण जेल गए थे. हुआ कुछ ऐसा था कि मुंबई के ताज होटल में सैफ अली खान करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर करने गए थे. इसी दौरान वहां मौजूद एक शख्स से उनकी लड़ाई हो गई थी और सैफ ने उसकी नाक तोड़ डाली थी. इस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था.

शाइनी अहूजाः अभिनेता शाइनी अहूजा से जुड़ा ये मामला न सिर्फ उन्हें जेल तक ले गया बल्कि उनकी जिंदगी काफी हद तक बर्बाद करके छोड़ी. उनके करियर पर ब्रेक लग गया और काफी बदनामी भी झेलनी पड़ी. उनकी नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था. इसके बाद शाइनी को 7 साल की जेल सजा सुनाई गई और उन्होंने करीब 3 महीने जेल में बिताए.

शाहरुख खानः बॉलीवुड के किंग खान भी एक बार जेल जा चुके हैं. अमेरिकन होस्ट डेविड लेटरमैन (David Letterman) के चैट शो पर शाहरुख ने इसका खुलासा खुद ही कर सबको चौंका दिया था. करियर के शुरुआती दिनों में एक मैग्जीन में उनके बारे में कुछ उल्टा-पुल्टा लिखा दिया था. जिसके बाद शाहरुख ने गुस्से में मैग्जीन के संपादक के साथ बदसलूकी कर दी थी. शाहरुख ने आगे कहा था ‘इसके बाद एक दिन मैं शूटिंग कर रहा था,कुछ पुलिस ऑफिसर आए और बड़े ही प्यार से मुझसे कहा कि हमें आपसे कुछ सवाल-जवाब करने हैं. मैं जेल पहुंच गया, वो जगह काफी गंदी और छोटी थी, वहां लोग भी बुरे थे’.

सोनाली ब्रेंदेः साल 1998 में कपड़ों के एक ब्रांड के फोटोशूट की वजह से सोनाली को जेल जाना पड़ गया था. दरअसल, इस फोटो शूट में उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था. जिसकी वजह से 2001 में उन्हे फोटोग्राफर और ड्रेस डिजाइनर के साथ जेल जाना पड़ा था.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f