Home ENTERTAINMENT 33 साल बाद एक साथ दिखेंगे अमिताब बच्चन और रजनीकांत, फिल्म के...

33 साल बाद एक साथ दिखेंगे अमिताब बच्चन और रजनीकांत, फिल्म के नाम का हुआ ऐलान

98
0
Amitabh Bachchan-Rajnikanth

Amitabh Bachchan-Rajnikanth thalaivar-170: जब दो सुपरस्टार्स एक फ्रेम में आते हैं, तो बड़े पर्दे पर उन्हें देखने का मजा ही कुछ अलग होता है. पिछले दिनों ऑडियंस को शाह रुख खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान की झलक देखने को मिली. अब अपकमिंग ‘टाइगर 3’ में किंग खान, सलमान खान का याराना एक बार फिर देखने को मिलेगा. फैंस के लिए इससे भी बड़ी एक गुड न्यूज है. सदी के महानायक अमिभाभ बच्चन और थलाइवा रजनीकांत 33 साल बाद एक फ्रेम में नजर आएंगे.

Amitabh Bachchan-Rajnikanth

सुपरस्टार रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की खुशी जताई है. उन्होंने बिग बी के साथ फोटो शेयर करते हुए इस खुशी का इजहार किया. थलाइवा ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ’33 साल बाद, एक बार फिर मैं टीजे ज्ञानवेल की निर्देशित फिल्म में अपने मेंटर अमिताभ बच्चन के साथ ‘थलाइवर 170′ में काम कर रहा हूं. मेरा दिल खुशी से झूम रहा है.’ टीजे ज्ञानवेल की यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी, जिसमें रजनीकांत मुस्लिम पुलिस अधिकारी को रोल निभाएंगे.

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत आखिरी बार 1991 में आई फिल्म ‘हम तुम’ में नजर आए थे. इसके अलावा फिल्म ‘गिरफ्तार’ में भी अमिताभ-रजनीकांत ने काम किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here