खुलासा: गोरे बच्चे पाने के लिए सानिया मिर्जा ने क्या खाया था? शोएब मलिक ने खोला राज

· · Updated April 14, 2022

खुलासा: गोरे बच्चे पाने के लिए सानिया मिर्जा ने क्या खाया था? शोएब मलिक ने खोला राज

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी पत्नी सानिया मिर्जा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने गर्भावस्था के दौरान सेब सेवन किया। सानिया की मां ने सेव उन्हें सेब इसलिए खिलाया ताकि उनका बच्चा गोरा हो। सानिया और शोएब मे 2010 में शादी की थी। इसके बाद 2018 में सानिया ने अपने पहले बच्चे इजहान को जन्म दिया था।

शोएब मलिक ने पाकिस्तान के एक टीवी को दिए इंटरव्यू में सानिया और बेटे के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मेरी सास ने मेरी पत्नी को बहुत सारे सेब खिलाए। उनके मुताबिक ऐसा करने से बच्चा गोरा होता है।” मलिक ने सानिया के साथ मिलने की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, “जब पहली मैंने सानिया को देखा था तो उन्होंने मुझे भाव नहीं दिया था। इसके बाद जब मुलाकात हुई तब उन्होंने मुझसे बात की। दोनों पहली बार 2003 में मिले थे।”

2009 में शुरू हुई थी बातचीत

सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें उस समय क्रिकेटर्स के इमेज के बारे में पता था। इसलिए उन्होंने मलिक को भाव नहीं दिया था। दोनों के बीच करीब छह साल बाद 2009 में बातचीत शुरू हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में दोनों मिले थे। दोनों के बीच वहां बातचीत हुई। इसके बाद लगातार एक-दूसरे को डेट करने लगे। फिर 2010 में सानिया और मलिक ने शादी कर ली।

सानिया ने अपने दोस्त सोहराब से 2009 में सगाई की थी, लेकिन कुछ ही समय बाद वह टूट गई थी। सोहराब के बाद उनकी जिंदगी में मलिक आए और फिर दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। आठ साल बाद सानिया गर्भवती हुईं। अक्टूबर 2018 में उन्होंने इजहान को जन्म दिया था।

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *