Home CRICKET शोएब के Extra Marital Affairs से तंग आ गई थीं सानिया, क्रिकेटर...

शोएब के Extra Marital Affairs से तंग आ गई थीं सानिया, क्रिकेटर की बहन ने खोले राज

101
0

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की अफवाहों पर कल उस वक्त विराम लग गया जब क्रिकेटर ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से अपनी शादी की घोषणा की. शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खुशी भरी तस्वीरें साझा कीं हैं. वहीं अब सानिया और शोएब के तलाक को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है.

सानिया-शोएब के तलाक की वजह आई सामने

द पाकिस्तानी डेली की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी में शोएब के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ है. वहीं, सानिया मिर्जा ने शोएब से अलग होने का फैसला क्यों किया, ये बात भी सामने आ गई हैसानिया मिर्जा के पिता ने सना जावेद से उनकी शादी के बीच शोएब मलिक के साथ उनकेखुलाहोने की पुष्टि की है. इसके मायने ये हैं कि एक पत्नी बिना पति की अनुमति के तलाक ले सकती है. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सानिया मिर्जा शोएब मलिक के कथित एक्सट्रामैरिटल अफेयर्स की वजह से थक चुकी थीं. ये खुलासा शोएब मलिक की बहनों की ओर से किया गया है. काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की थी, लेकिन अब शोएब की एक और शादी से सब साफ हो गया है

तीसरी बार दुल्हा बने हैं शोएब मलिक

शोएब मलिकी की ये तीसरी शादी है. सानिया मिर्जा से शादी करने से पहले वे आयशा सिद्दिकी के साथ निकाह कर चुके थे. शोएब और सानिया की शादी अप्रैल 2010 में हैदराबाद में हुई थी और वे दुबई में रहते थे. 2018 में दोनों को एक बच्चा हुआ, जिसका नाम इजहान है और वह इस समय पांच साल का है और सानिया के साथ रहता है. शोएब ने जैस ही सना के साथ शादी की पुष्टि की थी तो सानिया ने भी तलाक की कार्यवाही को आगे बढ़ा दिया. शोएब की नई पार्टनर पाकिस्तान के टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकी हैं. सना भी तलाकशुदा हैं. उन्होंने सिंगर उमैर जायसवाल से 2020 में शादी की थी, लेकिन दो महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here