Home ENTERTAINMENT ‘Pathaan’ के बाद ‘Dhoom 4’ में नज़र आयेंगे Shah Rukh Khan, निर्देशक...

‘Pathaan’ के बाद ‘Dhoom 4’ में नज़र आयेंगे Shah Rukh Khan, निर्देशक ने दिया हिंट

307
0
Shah rukh Khan Dhoom 4, Jawan, pathaan, dunki

‘Pathaan’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों की जबरदस्त कामयाबी ने Shahrukh Khan को एक बार फिर से लाइमलाइट ला खड़ा किया है. इसलिए वो निर्माता जो पहले किंग खान से कन्नी काटने लगे लगे थे, फिर से शाहरुख खान के पास मंडराने लगे हैं. खबर है कि शाहरुख खान यशराज फिल्म की ‘Dhoom’ फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी का अहम हिस्सा बन सकते हैं.

हाल में ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के कुछ वीडियो शेयर किया है. उसमें एक्टर ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आ रहे हैं, जो किसी ऊंची जगह से छलांग लगा रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद अपने कैप्शन में लिखते हैं, ‘Something special, Coming soon’ इस वीडियो के साथ-साथ एक्टर के लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है. जिसके साथ फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि ‘डंकी’ के बाद SRK किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले है.

कयास लगाए जा रहे हैं कि ये टीजर उनकी फिल्म ‘धूम 4’ (Dhoom 4) का है. हालांकि, इसको लेकर अभी किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है. वैसे भी यशराज के पास अभी ज्यादा विकल्प भी नहीं है. कुछ  दिनों पहले आमिर खान ने भी ‘Dhoom 4’ में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन आदित्य चोपड़ा ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. जिसके पास शाहरुख जैसा सुपरस्टार हो वो भला आमिर खान जैसे पिटे मोहरे पर क्यों दांव लगाना चाहेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here