Home SPORTS CRICKET 66666666666..चार्ल्स ने ठोका सबसे तेज शतक, सिर्फ 21 गेंद पर 106 रन कूट तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, टूटे कई महारिकॉर्ड

66666666666..चार्ल्स ने ठोका सबसे तेज शतक, सिर्फ 21 गेंद पर 106 रन कूट तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, टूटे कई महारिकॉर्ड

0
66666666666..चार्ल्स ने ठोका सबसे तेज शतक, सिर्फ 21 गेंद पर 106 रन कूट तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, टूटे कई महारिकॉर्ड

South Africa vs West Indies, 2nd T20I: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचूरियन में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles) ने तूफानी शतक जड़ दिया| इसके साथ ही चार्ल्स (Johnson Charles) ने शतकीय प्रहार कर इतिहास रच दिया।

चार्ल्स (Johnson Charles) वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। चार्ल्स ने इस मामले में दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। चार्ल्स (Johnson Charles) ने 39 बॉल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी ठोकी, जबकि क्रिस गेल ने 47 गेंद में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक लगाया था।

जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles) ने गेल को छोड़ा पीछे
सेंचुरियन में खेले जा रहे मैच (South Africa vs West Indies, 2nd T20I) में जॉनसन चार्ल्स ने काइल मेयर्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 135 रन की शतकीय साझेदारी की।

विंडीज बल्लेबाज चार्ल्स (Johnson Charles) ने 39 बॉल में शतक पूरा किया और कुल 46 गेंद पर 11 छक्के और 11 चौके जड़ते हुए 118 रन बना डाले। चार्ल्स ने 118 रन के साथ सबसे बड़ा शतक बनाने के मामले में भी गेल को पीछे छोड़ा| गौरतलब है कि गेल ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रन बनाए थे।

शतक जड़कर चार्ल्स (Johnson Charles) ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

शतक जड़ने के बाद ओवरआल टी 20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में विंडीज बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। लिस्ट में डेविड मिलर, रोहित शर्मा, एस विक्रमसेकरा के बाद अब जॉनसन चार्ल्च का नाम है।

चार्ल्स (Johnson Charles) ने वेस्टइंडीज के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। पहले नंबर पर ऐविन लूईस हैं, जिन्होंने एक पारी में 12 छक्के लगाए हैं।

सबसे तेज़ T20I शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
35 – डेविड मिलर, बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रम, 2017
35 – रोहित शर्मा शर्मा, भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
35 – एस विक्रमसेकरा, चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
39 – जॉनसन चार्ल्स, वेस्टइंटीज बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
39 – एस पेरियालवार, रोमानिया बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
39 – जीशान कुकिखेल, हंगरी बनाम ऑस्ट्रिया, लोअर ऑस्ट्रिया, 2022

वेस्टइंडीज के लिए एक टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
12 – एविन लुईस बनाम भारत, किंग्स्टन, 2017
11 – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2016
11- जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, आज
10 – क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007

T20 में वेस्टइंडीज के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
125* (62) – एविन लुईस बनाम इंडिया किंग्स्टन, 2017
118* (45) – जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, आज
117 (57) – क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
107 (53) – रोवमैन पॉवेल बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2002
100* (48) – क्रिस गेल बनाम भारत, मुंबई, 2016
100 (49) – एविन लुईस बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here