BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

WPL का धमाकेदार आग़ाज़, इन 5 टीमों के बीच होगा महासमर, यहाँ देखे पूरा कार्यक्रम

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन आज से आग़ाज़ हो गया है. उससे पहले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के धमाकेदार डांस के साथ ओपनिंग सेरेमनी शुरू हुई. कियारा के बाद कृति सेनन और हिप हॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने भी परफॉर्म किया. करीब 40 मिनट चली सेरेमनी के बाद टूर्नामेंट की ट्रॉफी रिवील की गई.

मंदिरा बेदी ने सेरेमनी होस्ट की. इसी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच 8 बजे से पहला मैच खेला जाएगा.

पांचों टीमों की कप्तानों के सामने रखी WPL की ट्रॉफी। thefocuslive.com
पांचों टीमों की कप्तानों के सामने रखी WPL की ट्रॉफी

ओपनिंग सेरेमनी के बाद सभी 5 टीमों की कप्तानों को स्टेडियम के बीच में बुलाया गया. यहां BCCI सेक्रेटरी रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और IPL चेयरमैन अरुण धूमल भी पहुंचे. फिर शाम करीब 7:10 बजे पांचों कप्तानों ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी से पर्दा उठाया.

WPL 2023 में कौनकौन सी टीमें खेल रही हैं?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन में 5 टीमें खेलती नजर आएंगी. इनमें दिल्ली कैपिटल्स (DC), मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात जायंट्स (GG) और यूपी वॉरियर्ज (UPW) शामिल हैं.

8 मैच खेलेगी एक टीम

84 से 21 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मैच होंगे. पुरुष IPL के शुरुआती सीजन की तरह यहां भी हर टीम एकदूसरे से 2-2 मैच खेलेगी. इस तरह हर टीम लीग स्टेज में कम से कम 8 मैच खेलेगी.

20 लीग मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें के बीच 24 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला होगा. हारने वाली टीम तीसरे स्थान पर फिनिश रहेगी और जीतने वाली टीम 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाला फाइनल खेलेगी.

ये रहा पूरा शेड्यूल:
4 मार्च GT vs MI, शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम
5 मार्च RCB vs DC शाम 3:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
5 मार्च UPW vs GG शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम
6 मार्च MI vs RCB शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
7 मार्च DC vs UPW शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम
8 मार्च GG vs RCB, शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
9 मार्च DC vs MI शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम

10 मार्च RCB vs UPW शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
11 मार्च GG vs DC शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम
12 मार्च UPW vs MI शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
13 मार्च DC vs RCB शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम
14 मार्च MI vs GG शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
15 मार्च UPW vs RCB शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम
16 मार्च DC vs GG शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
18 मार्च MI vs UPW दोपहर 3:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम

18 मार्च RCB vs GG शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
20 मार्च GG vs UPW दोपहर 3:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
20 मार्च MI vs DC शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम
21 मार्च RCB vs MI दोपहर 3:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम
21 मार्च UPW vs DC शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम
24 मार्च एलिमिनेटर शाम 7:30 बजे, डीवाई पाटिल स्टेडियम
26 मार्च, फाइनल शाम 7:30 बजे, ब्रेबोर्न स्टेडियम

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f