Home SPORTS CRICKET IPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 19 गेंदबाजों की लिस्ट हुई जारी, युवराज ने दो बार बनाया ये महारिकॉर्ड

IPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 19 गेंदबाजों की लिस्ट हुई जारी, युवराज ने दो बार बनाया ये महारिकॉर्ड

0
IPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 19 गेंदबाजों की लिस्ट हुई जारी, युवराज ने दो बार बनाया ये महारिकॉर्ड

IPL 2022 के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी. मैच में कोलकाता की टीम को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 40 रन की आवश्यकता थी. ऐसे समय में कोलकाता के पास छह विकेट शेष थे. KKR जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी.

इसके बाद 17वें ओवर में युजवेंद्र चहल गेंदबाजी के लिए आए. चहल ने अपनी फिरकी से मैच का पासा ही पलट दिया. चहल ने पारी के 17वें ओवर में हैट्रिक समेत चार विकेट चटका दिए. चहल ने वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर और शिवम मावी को लगातार गेंदों पर आउट कर पवेलियन की राह दिखाई.

यह आईपीएल में चहल की पहली हैट्रिक है. वहीं, आईपीएल 2022 सीजन की भी यह पहली हैट्रिक रही. आइये एक नजर डालते हैं आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों पर-

1- लक्ष्मीपति बालाजी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम किंग्स XI पंजाब, 2008

2- अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2008

3- मखाया एंटीनी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, 2008

4- युवराज सिंह (किंग्स XI पंजाब) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2009

5- रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम मुंबई इंडियंस, 2009

6- युवराज सिंह (किंग्स XI पंजाब) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009

7- प्रवीन कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010

8- अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम किंग्स XI पंजाब, 2011

9- अजीत चंडीला (राजस्थान रॉयल्स) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2012

IPL: Yusuf Pathan, Sunil Narine Take KKR Into Playoffs With Win Over SRH |  Cricket News10- सुनील नारेन (कोलकाता नाइटराइडर्स) बनाम किंग्स XI पंजाब, 2013

11- अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013

12- प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स) बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, 2014

13- शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2014

14- अक्षर पटेल (किंग्स XI पंजाब) बनाम गुजरात लायंस, 2016

15- सैमुएल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम मुंबई इंडियंस, 2017

16- एंड्रू टाई (गुजरात लायंस) बनाम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, 2017

17- जयदेव उनादकट (राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 2017

18- सैम करन (किंग्स XI पंजाब) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2019

19- श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2019

20- हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम मुंबई इंडियंस, 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here