Home CRICKET NZvSL: रोमांच की हद पार, सुपरओवर में जीता श्रीलंका, अंतिम गेंद पर...

NZvSL: रोमांच की हद पार, सुपरओवर में जीता श्रीलंका, अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर सोढ़ी पलटा पासा

246
0
NZvSL

NZvSL : श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज खेली जा रही है, जहां पहले मुकाबले में श्रीलंका ने बाजी अपने नाम की, इसी के साथ श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है.

पहले T20 में श्रीलंका का कमाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने इस मुकाबले (NZ vs SL) में 5 विकेट पर 196 रन बनाए, असलंका ने 67 रन और कुसाल परेरा ने 53 रन बनाए, 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही, डेरिल मिचेल के 66 रनों के बाद ईश सोढ़ी के आखिरी गेंद पर लगाए सिक्स से मैच टाई कराया.

https://twitter.com/sparknzsport/status/1642388195546664961?t=9D0f3PQTDdhFiAxrLDMwTg&s=19

न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे और सोढ़ी ने दासुन शनाका को छक्का जड़कर स्कोर बराबर किया था, मगर सुपर ओवर में फिर से असालंका ने कमाल किया और श्रीलंका को दौरे की पहली जीत दिलाई.

इस मुकाबले  के सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने आठ रन बनाए, श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस और चरित असालंका उतरे और गेंदबाज जिम्मी नीशम थे, पहली गेंद पर एक रन बना और दूसरी गेंद पर असालांका ने छक्का लगा दिया, अगली गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने श्रीलंका को रोमांचक जीत दिलाई.

सुपर ओवर में सबसे कम गेंदों में जीत दर्ज करने वाली टीम-

2 गेंदें – श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, 2023*
3 गेंद – जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्पातान, 2020
3 गेंदें – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, 2022

ऐसी ही रोचक और मज़ेदार खबरों के लिए सबसे पहले www.thefocslive.com पर बने रहे. आप हमें फेसबुकट्वीटर और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here