BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

6,6,6,6,6,6,6… आंद्रे रसेल ने मचाया तहलका, T20I में रदरफोर्ड के साथ मिलकर बना दिया World Record

Andre Russell Record in T20I: ऑस्ट्रेलिया (AUS vs WI 3rd T20I) के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ मिलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड (Records for T20I Matches) बना दिया है. दरअसल, शेरफेन रदरफोर्ड के साथ मिलकर रसेल ने 139 रन की साझेदारी छठे विकेट के लिए की, जो टी-20 इंटरनेशनल में छठे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड (Highest partnership for the sixth wicket in T20I) है. शेरफेन रदरफोर्ड ने जहां 40 गेंद पर 67 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं रसेल ने 29 गेंद पर 71 रन बनाए जिसमें उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. रसेल ने पहले 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अगले 4 गेंद में 21 रन बनाए. रसेल के साथ रदरफोर्ड ने अपनी पारी में 40 गेंद का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के लगाए. दोनों के कारनामें को देखकर विश्व क्रिकेट भी हैरान है.

रसेल ने एडम जैम्पा (Andre Russell vs Australia 3rd T20, Adam Zampa) के एक ओवर में 28 रन बनाए. दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के 19वें ओवर में रसेल के सामने जैम्पा गेंदबाजी करने आए. रसेल ने पहली गेंद पर छक्का लगाया, फिर दूसरी गेंद पर रन नहीं बना सके. तीसरी गेंद पर चौका , इसके बाद चौथी गेंद, पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार 3 गेंद पर 3 छक्का लगाकर जैम्पा की खूब खबर ली. जैम्पा ने 4 ओवर में 65 रन दिए. रसेल और रदरफोर्ड ने मिलकर फैन्स का खूब मनोरंजन किया. इसके अलावा आपको बता दें कि रसेल टी-20 क्रिकेट में  8,000  ज्यादा रन और 400 विकेट का डबल पूरा करने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f