Home SPORTS CRICKET 16 छक्के 65 चौके, मेंडिस ने 291 गेंद खेल मचाई तबाही, लंका ने 704 रन ठोक रचा इतिहास, टूटा 41 साल का रिकॉर्ड

16 छक्के 65 चौके, मेंडिस ने 291 गेंद खेल मचाई तबाही, लंका ने 704 रन ठोक रचा इतिहास, टूटा 41 साल का रिकॉर्ड

0
16 छक्के 65 चौके, मेंडिस ने 291 गेंद खेल मचाई तबाही, लंका ने 704 रन ठोक रचा इतिहास, टूटा 41 साल का रिकॉर्ड

Sri Lanka vs Ireland, 2nd Test: आयरलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के 4 खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली। श्रीलंका टीम के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब शीर्ष चार बल्लेबाजों ने टेस्ट की एक पारी में शतक बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये तीसरी बार है जब टेस्ट मैच की एक पारी में टॉप 4 खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली।

Sri Lanka vs Ireland, 2nd Test

श्रीलंका के टॉप 4 बल्लेबाजों ने आयरिश टीम के विरुद्ध कप्तान शतकीय पारी खेली| श्रीलंका के दिमुथ करुणा रत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस और एंजलो मैथ्यू ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया| दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 704 रन बना लिए हैं।

टेस्ट मैच में आयरलैंड के विरुद्ध श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का ने 205 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 245 रनों का योगदान दिया। वहीं एंजलो मैथ्यूज ने 100 और दिमुथ करुणारत्ने ने 115 रन की पारी खेली।

Imageश्रीलंका, गाले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में आयरलैंड ने पहली पारी में 492 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 3 विकेट खोकर 704 रन बनाए और पारी घोषित कर दी है। श्रीलंका ने पहली पारी के आधार पर 212 रनों की बढत हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here