Home SPORTS CRICKET हैट्रिक से चूके उमरान के तूफान में उड़ा लंका, 10 साल बाद टूटा इरफ़ान पठान का रिकॉर्ड, IND के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

हैट्रिक से चूके उमरान के तूफान में उड़ा लंका, 10 साल बाद टूटा इरफ़ान पठान का रिकॉर्ड, IND के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

0
हैट्रिक से चूके उमरान के तूफान में उड़ा लंका, 10 साल बाद टूटा इरफ़ान पठान का रिकॉर्ड, IND के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (India vs Sri Lanka, 2nd T20I ) पुणे में है। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने दो रन से जीता था और अब दूसरा मैच (India vs Sri Lanka, 2nd T20I ) भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। India vs Sri Lanka, 2nd T20I में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मैच (India vs Sri Lanka, 2nd T20I) भारत के लिए राहुल त्रिपाठी डेब्यू कर रहे हैं। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की शुरुआत की और एक बार फिर अच्छा पहला ओवर किया। श्रीलंका ने दूसरे ओवर में 19 रन कूट दिए । अपने पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने लगातार तीन नो बॉल की।

India vs Sri Lanka, 2nd T20I में खराब गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए। श्रीलंका के कुशल मेंडिस ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया को पहली सफलता युजवेन्द्र चहल ने कुशल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिलाई। मेंडिस ने 31 गेंद में 52 रन बनाए।

उमरान मलिक ने भानुका राजपक्षे को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है। राजपक्षे ने तीन गेंद में दो रन बनाए। उमरान मलिक ने 147 की स्पीड की गेंद पर राजपक्षे का विकेट उखाड़ दिया। उमरान मलिक की यह गेंद भानुका को दिखाई भी नहीं दी। उमरान मलिक ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई।

इसके बाद उमरान मलिक ने असालंका को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। असालंका ने 19 गेंद में 37 रन बनाए। उमरान ने वनिंदू हसरंगा को भी पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दसून शनाका ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा है।

Imageश्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस और दसून शनाका ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत के लिए उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए। Dasun Shanaka ने छः छक्के जड़ते हुए 22 गेद पर 56 रन कूटे| इसके साथ ही Dasun Shanaka ने श्रीलंका बनाम भारत टी 20 मैचों में सबसे तेज पारी खेलने के मामले में युवराज सिंह (238 स्ट्राइक रेट) और धोनी को पीछे छोड़ा।

उमरान ने लंका के विरुद्ध सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में इरफ़ान पठान (4 विकेट) को पीछे छोड़ा| अर्शदीप ने 2022 के बाद 12 नो बॉल फेकने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया|

श्रीलंका: पथूम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डीसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शनाका (कप्तान), वनिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका।

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here