Home SPORTS CRICKET IPL नीलामी में सिकंदर रजा पर हुई पैसों की बारिश, 18.5 करोड़ में बिका ये धुरंधर, गुजरात ने 50 लाख में खरीदा दूसरा हार्दिक

IPL नीलामी में सिकंदर रजा पर हुई पैसों की बारिश, 18.5 करोड़ में बिका ये धुरंधर, गुजरात ने 50 लाख में खरीदा दूसरा हार्दिक

0
IPL नीलामी में सिकंदर रजा पर हुई पैसों की बारिश, 18.5 करोड़ में बिका ये धुरंधर, गुजरात ने 50 लाख में खरीदा दूसरा हार्दिक

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में शुरू हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर करेंगी। कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं। इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्टोक्स आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। स्टोक्स के रूप में चेन्नई को कप्तानी का दावेदार भी मिल गया है।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह सैम करन के बाद आईपीएल इतिहास के दसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। करन को इसी ऑक्शन में पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Imageवेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, पंजाब किंग्स ने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को 50 लाख में खरीदा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here